Haldwani News: काठगोदाम ने श्री साईं को अकादमी को सात विकेट से हराया
हल्द्वानी, नवम्बर 2 -- Haldwani News: हल्द्वानी। द्वितीय स्व. पूरन चंद बल्यूटिया मेमोरियल अंडर-14 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को काठगोदाम क्रिकेट अकादमी ने श्री साईं क्रिकेट अकादमी को सात विकेट से हराया।कोल्ट्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले मुकाबले में श्री साईं क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में 206 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी काठगोदाम क्रिकेट अकादमी ने 36वें ओवर में 210 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। विहान बवारी को मैन ऑफ द मैच और श्री साईं क्रिकेट अकादमी के कन्हैया को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। आयोजक सचिव मनोज भट्ट ने बताया कि अगला मुकाबला मंगलवार सुबह नौ बजे कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी व गट्स एन ग्लोरी के बीच खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.