Haldwani News: काठगोदाम-देहरादून रेल मार्ग पर बीएसएनएल का नेटवर्क सबसे सुस्त
हल्द्वानी, अक्टूबर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी। शहरों में नेटवर्क की खराब स्थिति के बाद अब रेलवे रूट पर भी बीएसएनएल की सेवाओं में खामियां सामने आई हैं। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ओर से अगस्त 2026 में काठगोदाम से देहरादून के बीच 335.8 किलोमीटर रेल मार्ग पर किए गए इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) में बीएसएनएल के सबसे अधिक कमजोर सिग्नल नमूने और कॉल ड्रॉप दर्ज किए गए। रेलवे रूट पर हुए इस परीक्षण के नतीजे नौ अक्तूबर को जारी किए गए हैं। ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएनएल के कुल 23,597 सिग्नल नमूनों में से 6,638 कमजोर मिले। यह कुल नमूनों का करीब 28.13 फीसदी है। वहीं, एयरटेल के 23,986 नमूनों में 2,833, जियो के 23,643 में 1,734 और वीआई के 24,080 में 2,774 कमजोर सिग्नल दर्ज किए गए। टेस्ट के दौरान बीएसएनएल की 129 सफलतापूर्वक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.