Haldwani News: काठगोदाम चौतरफा जाम से जूझा, रानीबाग से काठगोदाम तक रेंगता रहा ट्रैफिक
हल्द्वानी, अगस्त 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। वीकेंड के बीच शनिवार को दोपहर से लेकर देर रात तक हल्द्वानी जाम से जकड़ा रहा। रानीबाग से काठगोदाम तक शनिवार रात तक गाड़ियां रेंगती रहीं। एक-एक कदम आगे बढ़ने को पांच मिनट का समय लग। पर्यटकों की भीड़ और राखी के बाद लौट रहे लोगों की गाड़ियों का दबाव देर रात तक रहा। रानीबाग से हल्द्वानी शहर आने में दो से ढाई घंटे का समय लग गया। जिस कारण पर्यटक परेशान रहे। रात 9:30 बजे बाद स्थिति सामान्य हो सकी। रानीबाग से लेकर काठगोदाम और गौलापार बाईपास तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जिससे गाड़ियां रेंग-रेंगकर चलने को मजबूर हुईं। नैनीताल मुख्य मार्ग पर भी कई घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। इस दौरान बारिश के बीच सफर कर रहे दोपहिया वाहन चालक पूरी तरह भीग गए और जाम के कारण घंटों फंसे रहे। ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.