Haldwani News: काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास पुल का निर्माण शुरू
हल्द्वानी, जुलाई 15 -- Haldwani News: हल्द्वानी। काठगोदाम-अमृतपुर टू-लेन बाईपास परियोजना को हाईकोर्ट में लंबित मामले के बावजूद नई गति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग ने गौला नदी पर प्रस्तावित 75 मीटर स्पान पुल का निर्माण कार्य सोमवार से शुरू करा दिया है। करीब 11.76 करोड़ रुपये की लागत वाला यह पुल पूरी परियोजना का सबसे अहम हिस्सा माना जा रहा है। करीब 3.5 किलोमीटर लंबी टू-लेन बाईपास परियोजना की कुल लागत लगभग 21 करोड़ रुपये है। प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है तथा परियोजना को जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सड़क निर्माण पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि बिजली लाइनों की शिफ्टिंग के लिए यूपीसीएल को 2.93 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।
हाईकोर्ट में लंबित मामला हालांकि बाईपास के मुख्य सड़क निर्माण को लेकर दायर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.