Haldwani News: कविता के माध्यम से मरीज ने जताया चंदन हॉस्पिटल का आभार
हल्द्वानी, जुलाई 8 -- Haldwani News: हल्द्वानी। चंदन हॉस्पिटल में सफल इलाज के बाद भवाली निवासी मरीज पंडित सतीश चंद्र शास्त्री ने कविता के जरिए अस्पताल की सेवाओं के प्रति कृतज्ञता जताई है। सीने में तेज दर्द के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉ. गौरव यादव और उनकी कार्डियोलॉजी टीम ने उनकी सफल कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की। पूर्णतः स्वस्थ होने के बाद मंगलवार को अस्पताल पहुंचे शास्त्री जी ने डॉ. गौरव यादव, सीईओ डॉ. परवेज अहमद और पूरी टीम को एक भावपूर्ण कविता भेंट की। उन्होंने कविता के माध्यम से चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के संवेदनशील व्यवहार व समर्पित सेवाओं की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.