Haldwani News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू
हल्द्वानी, जुलाई 18 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। प्राचीन श्रीरामचंद्र मंदिर में मंगलवार को श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। मंदिर के महंत पं. विवेक शर्मा ने ठाकुरजी का श्रृंगार एवं आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। मुख्य यजमान पियूष गर्ग और रिशु अग्रवाल ने कलश पूजन, पोथी पूजन एवं व्यास पूजन संपन्न कराया। इसके बाद प्राचीन देवी मंदिर से मातृशक्तियों ने कलश यात्रा निकाली, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रीराम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। सायंकालीन सत्र में धाम वृंदावन से पधारे बाल व्यास कृष्णा शरण महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का भावपूर्ण वर्णन किया। महाआरती में सुशील कुमार अग्रवाल, अमरनाथ जोशी, राकेश गर्ग, रजत कुमार गर्ग, बसंत कुमार अग्रवाल, नरेश अग्रवाल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.