Haldwani News: कलर्स ऑफ होप' में युवा कलाकारों ने दिखाया हुनर
हल्द्वानी, अक्टूबर 4 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। मेसन स्क्वायर, नैनीताल रोड स्थित परिसर में काफल ट्री फाउंडेशन और रमोलिया हाउस की ओर से 2 से 4 अक्तूबर तक तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी 'कलर्स ऑफ होप' सीजन-3 का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में पिथौरागढ़ जिले की सीमांत घाटियों व्यास, चौदास और दारमा क्षेत्र के रंग समुदाय से जुड़े आठ युवा फाइन आर्ट कलाकारों की करीब 80 पेंटिंग प्रदर्शित की गई। प्रदर्शनी में अर्पिता ततवाल, कृष्णा बुदियाल, कमलदीप यर्सो, कवीश नबियाल, दीपांशु दुग्ताल, शिवांगी गुंज्याल, बबीता रायपा और पूजा गुंज्याल ने कलाकृतियां प्रस्तुत कीं। कलाकारों ने पेंटिंग समेत विभिन्न कला माध्यमों के जरिए पहाड़ की प्रकृति, सीमांत क्षेत्र के जीवन, स्थानीय संस्कृति, मानवीय भावनाओं और आसपास के परिवेश को कैनवास पर उकेरा। इनमें कई कलाकारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.