हल्द्वानी, अक्टूबर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी। आयुर्वेद को बढ़ावा देने और आम जनता को सस्ती व सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित 50 बेड का आयुष अस्पताल चार साल से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। अस्पताल में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का कीमती सामान और उपकरण कमरों में बंद पड़े धूल फांक रहे हैं। अस्पताल का संचालन ओपीडी तक ही सीमित होकर रह गया है। अस्पताल में डॉक्टरों के मात्र दो पदों को सर्जित किया गया है। इसी की आड़ में पहाड़ी क्षेत्रों से डॉक्टर और फार्मासिस्टों को यहां अटैच किया गया है, लेकिन मरीजों की भारी कमी के कारण हालात उल्टे नजर आ रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन महज 200 के करीब ओपीडी होती है, जिससे मरीजों को देखने के लिए डॉक्टरों के बीच मारामारी की स्थिति बनी रहती है।

अस्पत...