हल्द्वानी, अक्टूबर 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। करवाचौथ पर्व पर सरकार की ओर से महिला कर्मचारियों के लिए अवकाश की घोषणा के बाद हल्द्वानी के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। अध्यापिकाओं की कमी और विद्यार्थियों की कम उपस्थिति के चलते कई स्कूलों में अवकाश कर दिया गया। कुछ जगह सिर्फ शिक्षक ही स्कूल पहुंचे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: आज स्कूलों में शिक्षिकाओं व महिला कर्मचारियों का रहेगा अवकाशसरकारी स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित राप्रावि देवलचौड़ में एक से पांच तक 301 छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। अध्यापन के लिए आठ महिला शिक्षक और एक पुरुष शिक्षक तैनात हैं। करवाचौथ पर महिला शिक्षकों के अवकाश में रहने के कारण गुरुवार को स्कूल में केवल एक ही छात्र पढ़ाई को पहुंचा। हालांकि प्रधानाध्यापि...