हल्द्वानी, अगस्त 9 -- Haldwani News: हल्द्वानी। स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम पंचायत के उद्देश्य से रविवार को ग्राम पंचायत कमलुवागांजा मेहता क्षेत्र के नीलकंठ विहार में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने तथा ग्राम पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई। सहायक विकास अधिकारी पंचायत कौशल पांडे, ग्राम प्रधान मनीष भट्ट, क्षेत्र प्रमुख मंजू गौड़ समेत अधिकारी, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। अधिकारियों ने घरों से निकलने वाले कूड़े का उचित निस्तारण करने, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने और स्वच्छता नियमों का पालन करने की अपील की। ग्राम पंचायत हाथीखाल में ग्राम प्रधान और ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पीतांबर आर्य की मौजूदगी...