हल्द्वानी, अक्टूबर 25 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। इन्द्रानगर स्थित नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड में शुक्रवार तड़के लगी आग को शनिवार देर शाम तक काबू पाया जा सका। ट्रंचिंग ग्राउंड से उठ रहे जहरीले धुएं के गुबार से हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों के साथ-साथ इन्द्रानगर, गौलापार और आसपास के इलाकों के बाशिंदों का सांस लेना दूभर हो गया है। दिनभर सुलगते कचरे से निकलता धुआं पूरे क्षेत्र में फैला रहा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीएस टोलिया ने बताया कि निगम के दो टैंकरों से लगातार पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। गौरतलब है कि ट्रंचिंग ग्राउंड में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है। हर साल यहां आग सुलगती है और दो-तीन दिनों तक इसे बुझाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ती है। इसके बावजूद इस स्थायी समस्या के समाधान के लिए आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठ...