Haldwani News: कनिका महिला विंग और कनिष्क युवा अध्यक्ष
हल्द्वानी, जुलाई 23 -- Haldwani News: पूनम मौर्य हल्द्वानी। पंजाबी जन कल्याण समिति की बैठक अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कनिका वासुदेव को महिला अध्यक्ष और कनिष्क ढींगरा को युवा नगर अध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। प्रदीप कक्कड़ को कोऑर्डिनेटर, नरेंद्र भूटियानी, उमंग वासुदेव, राजकुमार आनंद और राजीव वाही को उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अध्यक्ष ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम समाज के उत्थान, पंजाबी संस्कृति के संरक्षण और युवाओं को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई को होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.