Haldwani News: कठघरिया में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ
हल्द्वानी, जुलाई 9 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट की ओर से कठघरिया में बुधवार से श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के बाद सर्वदेव पूजन, कलश स्थापना और मातृदेव पूजन हुआ। पूजन कार्य आचार्य संतोष जोशी और आचार्य कमल जोशी ने संपन्न कराया। यजमान के रूप में मनोज जोशी और रेखा जोशी परिवार सहित उपस्थित रहे। प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य विवेकानंद ने श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया। ट्रस्ट अध्यक्ष ममता रूवाली ने क्षेत्रवासियों से आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.