हल्द्वानी, अगस्त 11 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। कठघरिया में अब पढ़ाई के लिए युवाओं को बेहतर संसाधन मिलेंगे। नगर निगम यहां अपनी आधुनिक लाइब्रेरी शुरू करने जा रहा है। इसके लिए दस लाख रुपये की लागत से भवन का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इसके बनते ही लाइब्रेरी शुरू कर दी जाएगी। कालाढूंगी रोड में नगर निगम के आखिरी छोर पर कठघरिया चौराहे में बने नगर निगम के कैंप कार्यालय में छात्र-छात्राओं को आधुनिक लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी। इसके लिए बनाए जा रहे भवन में पढ़ने के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, रीडिंग हॉल और पुस्तकों को सुरक्षित रखने के लिए रैक लगाए जाएंगे। लाइब्रेरी में किताबों के साथ इंटरनेट सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे ऑनलाइन फॉर्म भरने, सरकारी योजनाओं की जानकारी और डिजिटल माध्यम से पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। नगर निगम...