हल्द्वानी, जुलाई 14 -- Haldwani News: कालाढूंगी। अवैध कच्ची शराब के साथ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मोटेश्वर महादेव मंदिर के पास 35 वर्षीय राजेन्द्र पाल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी तोता बेरिया थाना केलाखेड़ा, ऊधम सिंह नगर और 50 वर्षीय किशन सिंह बनौला पुत्र स्व. हुकुम सिंह निवासी बन्दोबस्ती कुंआडांट, कालाढूंगी और 43 वर्षीय भूपाल राम पुत्र रेव राम निवासी वार्ड न.7 कुआडांट को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...