Haldwani News: ओखलदुंगा विद्यालय को समाजसेवियों ने दान की आवश्यक सामग्री
हल्द्वानी, अगस्त 30 -- Haldwani News: भीमताल। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओखलदुंगा में समाजसेवियों ने विद्यालय की स्वच्छता, सुरक्षा और छात्र-छात्राओं की सुविधाओं के लिए आवश्यक सामग्री दान की। इसमें 24 ताले, पांच साबुन बॉक्स, चाबी रखने का बॉक्स, बड़ा दर्पण, फ्लोर क्लीनर, फिनाइल, साबुन, हैंडवॉश, एंटीसेप्टिक लिक्विड, टिश्यू पेपर सहित पांच दीवार घड़ियां और एक की-हाउस शामिल हैं। विद्यालय परिवार की ओर से समाजसेवियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी समेत विद्यालय परिवार ने उनके सहयोग की सराहना की। सहयोग करने वालों में हेमंत सिंह गौनिया, वंश गौनिया, मोहम्मद आसिफ खान, डॉ. महेश शर्मा, डॉ. गौरव सिंघल सहित अन्य समाजसेवी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.