Haldwani News: एस्कॉर्ट नहीं मिलने से नैनीताल पुलिस पर बरसे पूर्व सीएम हरीश रावत
हल्द्वानी, अक्टूबर 7 -- Haldwani News: हल्द्वानी। धन्यवाद यात्रा के दौरान हल्द्वानी पहुंचने से पहले ही पुलिस व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने सवाल खड़े किए हैं। उधमसिंह नगर और नैनीताल में यात्रा के दौरान पुलिस-प्रशासन पर सहयोग नहीं करने और एस्कॉर्ट नहीं देने का आरोप लगाया। कहा कि उनकी यात्रा रोकने को हर साजिश रची गई। पूर्व सीएम ने अपने फेसबुक पेज पर लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखते हुए दावा किया कि उनकी सैकड़ों वाहनों की यात्रा को समय पर हल्द्वानी और आगे के कार्यक्रमों तक पहुंचने से रोकने के लिए रास्ते में गाड़ियों को भटकाया गया और एस्कॉर्ट तक उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में यात्रा के दौरान उन्हें इस तरह के अनुभव नहीं हुए। लेकिन उधमसिंह नगर और नैनीताल में परिस्थितियां अलग रहीं। उनका कहना था कि कार्यक्रम की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.