हल्द्वानी, अक्टूबर 25 -- Haldwani News: हल्द्वानी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति (एससी) विभाग के नवनियुक्त प्रदेश सचिव तेज राम आर्या ने रविवार को हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पर्यवेक्षक दीपक राठौड़ से शिष्टाचार भेंट की। कांग्रेसजनों ने उम्मीद जताई कि आर्या अपने अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण से पार्टी को मजबूत करने में योगदान देंगे। समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, हल्द्वानी प्रभारी शोभा बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, मनोज शर्मा, गणेश उपाध्याय, संजय किरोला, बाजपुर नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते और महेश कांडपाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...