हल्द्वानी, अगस्त 23 -- Haldwani News: कालाढूंगी। एसडीएम कालाढूंगी सुधीर कुमार की 70 वर्षीय माता भागीरथी देवी का रविवार को हल्द्वानी में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर है। एसडीएम मूल रूप से लोहाघाट बाराकोट के रहने वाले हैं। अंतिम संस्कार के लिए शव को बाराकोट ले जाया गया हैं। विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों और तहसील कर्मियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा, पूर्व अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा, दीप चंद्र सती, दीवान सिंह बिष्ट सहित तहसील स्टाफ, अधिवक्ताओं, अरायज नवीसों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संवेदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...