हल्द्वानी, जुलाई 20 -- Haldwani News: मोहन भट्ट हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल (एसटीएच) के दंत रोग विभाग की ओपीडी सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित 90 बेड की बहुमंजिला इमारत में शिफ्ट हो गई है। इससे पहले मानसिक रोग विभाग की ओपीडी भी यहीं शिफ्ट की जा चुकी है, जबकि जल्द ही चर्म रोग विभाग की ओपीडी को भी यहां स्थानांतरित करने की योजना है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल ने बताया कि ओपीडी में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Haldwani News: छह माह से 'कैद' है एक करोड़ की ऑक्सीजन मशीन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...