Haldwani News: एसटीएच में संक्रामक रोगों से पीड़ित बच्चों की बढ़ रही ओपीडी
हल्द्वानी, सितम्बर 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। बरसात के मौसम में नमी, जलभराव और दूषित पानी के कारण बच्चों में वायरल बुखार और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है। इसका सीधा असर डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल की बाल रोग विभाग ओपीडी में देखने को मिल रहा है, जहां रोजाना करीब 200 से 220 बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. अजय आर्या ने बताया कि इस मौसम में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। बच्चों में सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार, खांसी, डायरिया, उल्टी, पेट दर्द और त्वचा संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। डॉ. आर्या ने अभिभावकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने बच्चों को उबला व स्वच्छ पानी पिलाने, ताजा एवं पौष्टिक भोजन देने और खुले में बिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.