हल्द्वानी, जुलाई 24 -- Haldwani News: मोहन भट्ट हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोर आए दिन मरीजों और तीमारदारों का सामान पार कर रहे हैं। गुरुवार देर रात करीब 2 बजे सर्जरी आईसीयू के बाहर सो रहे एक तीमारदार का मोबाइल चोर लेकर भागने लगा। तीमारदार के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने पीछा कर चोर को कुछ ही दूरी पर दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर कोतवाल विजय मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाल ने बताया कि मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...