Haldwani News: एसटीएच में डॉक्टरों की कमी दूर करने की मांग
हल्द्वानी, जुलाई 25 -- Haldwani News: हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता उवैस रजा के नेतृत्व में एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को लगातार दूसरे अस्पतालों के लिए रेफर किया जा रहा है, जिससे इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। एमएस डॉ. अरुण जोशी ने प्रतिनिधिमंडल को सभी समस्याओं पर जल्द और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: एसडीएम ने म्योरपुर सीएचसी का किया निरीक्षण, दी हिदायत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.