Haldwani News: एसटीएच में जटिल ब्रेन सर्जरी कर युवक को दिया नया जीवन
हल्द्वानी, अक्टूबर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) में न्यूरो सर्जन डॉ. अखिलेश जोशी की टीम ने जटिल सर्जरी कर 24 वर्षीय युवक की जान बचाई है। द्वाराहाट निवासी यह युवक को कोमा की स्थिति में अस्पताल लाया गया था। जांच में सामने आया कि कान के संक्रमण के कारण उसके मस्तिष्क में फोड़ा (ब्रेन एब्सेस) बन गया था और मवाद भर गया था। डॉ. अखिलेश जोशी ने बिना समय गंवाए अत्याधुनिक माइक्रोस्कोप की मदद से सफल ऑपरेशन कर मवाद निकाला। उन्होंने बताया कि समय पर उपचार न मिलने पर यह स्थिति जानलेवा हो सकती थी। आयुष्मान योजना के तहत मरीज को नि:शुल्क इलाज दिया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय आर्या और एमएस डॉ. अरुण जोशी ने मेडिकल टीम को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.