Haldwani News: एसटीएच के 600 संविदा कर्मियों को मिली तीन माह की सैलरी
हल्द्वानी, नवम्बर 7 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। दीपावली से ठीक पहले डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) के 600 संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। शनिवार शाम कर्मचारियों के बैंक खातों में एक साथ तीन महीने का बकाया वेतन पहुंच गया। लंबे समय से वेतन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। वेतन मिलने से कर्मचारियों के परिवारों में भी दीपावली की खुशियां लौट आई हैं। अस्पताल की व्यवस्थाओं में अहम भूमिका निभाने वाले ये संविदा कर्मचारी लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। इस समस्या को लेकर वे कई बार अस्पताल प्रबंधन के समक्ष भी अपनी बात रख चुके थे। त्योहार से ठीक पहले तीन महीने का बकाया वेतन मिलने से उनकी आर्थिक परेशानियां काफी हद तक दूर हुई हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय आर्य ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.