हल्द्वानी, अगस्त 24 -- Haldwani News: बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। नैनीताल जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। सोमवार को तहसील हल्द्वानी के एनआईसी कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई साप्ताहिक बैठक में अधिकारियों ने पुनरीक्षण की प्रगति साझा की। यह भी पढ़ें- Champawat News: आपत्ति निस्तारण में सहयोग की अपीलपुनरीक्षण की प्रगति अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि जिले में 6,93,325 मतदाताओं में से 2,35,085 को नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें 2,34,524 यानी 99.76 फीसदी नोटिस तामील हो चुके हैं। करीब 76.77 फीसदी 1,80,061 मामलों में सुनवाई पूरी कर ली गई है। बैठक में बताया गया कि ईआरओ नेट पर अब तक नाम जोड़ने के लिए 6,133 फॉर्म-6, प्रवासी मतदाताओं के लिए 32 फॉर्म-6 ए, आपत्ति के 9,942 फॉर्म-7 और संशोध...