Haldwani News: एसआईआर में आपत्तियों की जांच की मांग
हल्द्वानी, अगस्त 20 -- Haldwani News: हल्द्वानी। समाजसेवी उवैस राजा ने आरोप लगाया कि एसआईआर-2026 की प्रक्रिया में कई वास्तविक मतदाताओं के नाम पर अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर फर्जी आपत्तियां दर्ज कराई हैं। संबंधित मतदाताओं को इसकी विधिवत सूचना तक नहीं दी गई है। गुरुवार को उन्होंने हल्द्वानी तहसील में करीब एक घंटे धरना देकर तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मांग की गई कि संदिग्ध आपत्तियों का रिकॉर्ड स्तरवार जांचा जाए और जिन मतदाताओं के नाम पर आपत्ति आई है, उन्हें तत्काल आधिकारिक नोटिस देकर जवाब व दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर मिले। कथित फर्जी आपत्तियां लगाने वालों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- Almora News: एसआईआर में आपत्तियों की निष्पक्ष जांच की है मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.