Haldwani News: एसआईआर प्रक्रिया में संदिग्ध आपत्तियों का आरोप
हल्द्वानी, अगस्त 12 -- Haldwani News: मोहन भट्ट हल्द्वानी। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी से मुलाकात कर एसआईआर प्रक्रिया को लेकर ज्ञापन सौंपा। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ. मयंक भट्ट ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1500 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए संदिग्ध ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। कुछ शिकायतकर्ताओं ने अकेले ही पांच से लेकर 40 मतदाताओं के नामों पर सवाल उठाए हैं, जबकि फॉर्म-10 में शिकायतकर्ताओं की भाग व मतदाता क्रमांक संख्या भी दर्ज नहीं है। कांग्रेसी नेताओं ने मांग की कि ऐसी निराधार शिकायतों को खारिज कर फर्जी शिकायतकर्ताओं पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि हर मतदाता का मताधिकार सुरक्षित रहे। यह भी पढ़ें- Kashipur News: बाजपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.