हल्द्वानी, सितम्बर 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। मेयर गजराज बिष्ट का कहना है कि एसआईआर पर विपक्षी दल झूठ फैला रहे हैं। सोमवार को नगर निगम में आयोजित प्रेसवार्ता में मेयर ने कहा कि चुनाव आयोग का पक्ष सामने आने के बाद सबकुछ स्पष्ट हो गया है। विपक्ष संवैधानिक संस्था की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाना विपक्ष की हताशा का प्रतीक है। फॉर्म-6 के घोषणापत्र को माननीय सर्वोच्च न्यायालय पहले ही वैध ठहरा चुका है। विपक्ष की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश फिर नाकाम हुई है। चुनाव आयोग का पक्ष आने के बाद इसका झूठ बेनकाब हो गया है। यह भी पढ़ें- Kashipur News: एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस : बाली विपक्ष को संवैधानिक तथ्यों पर बेबुनियाद आरोप लगाने की जगह तथ्यों का सम्मान करना चाहिए। कह...