हल्द्वानी, अगस्त 4 -- Haldwani News: हल्द्वानी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत नैनीताल जिले में मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सोमवार को तहसील परिसर में जिला प्रशासन ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर नोटिस वितरण, दावे-आपत्तियों और सुनवाई की प्रगति साझा करते हुए स्पष्ट किया कि आयोग की पूरी कवायद पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने और अपात्र नामों को नियमानुसार हटाने पर केंद्रित है। यह भी पढ़ें- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत दावा एवं आपत्ति अवधि से संबंधित कार्यक्रम निर्धारितबैठक का आयोजन जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर हल्द्वानी में एडीएम (प्रशासन) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-202...