Haldwani News: एसआईआर : नैनीताल जनपद के 6.93 लाख मतदाताओं की प्रारूप सूची जारी
हल्द्वानी, जुलाई 16 -- Haldwani News: हल्द्वानी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के तहत नैनीताल जिले की प्रारूप निर्वाचक नामावली 14 जुलाई को प्रकाशित कर दी गई। बुधवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें मतदाता सूची की एक-एक प्रति उपलब्ध कराई। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रारूप सूची के अनुसार जिले में कुल 6,93,325 मतदाता दर्ज हैं। अभियान के दौरान गणना प्रपत्रों का 90.61 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। वहीं 71,810 मतदाता (9.39 प्रतिशत) ऐसे मिले, जिनके प्रपत्र उपलब्ध नहीं हो सके या जिन्हें अनकलेक्टेबल (एएसडीडी) श्रेणी में रखा गया है। इन मामलों का नियमानुसार सत्यापन किया गया है। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.