Haldwani News: एशियन जूजित्सु चैंपियनशिप में हल्द्वानी के खिलाड़ियों ने जीते पदक
हल्द्वानी, जुलाई 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी। कजाकिस्तान के अल्माटी में 12 से 20 जुलाई तक आयोजित एशियन यूथ एवं सीनियर जूजित्सु चैंपियनशिप में हल्द्वानी के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है। जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के निदेशक सतीश जोशी ने बताया कि चैंपियनशिप के चौथे दिन गुरुवार को खेल स्टेडियम हल्द्वानी में प्रशिक्षित खिलाड़ी रिद्धिमा नेगी ने अंडर-21 के 45 किलोग्राम भार वर्ग की फाइटिंग स्पर्धा में रजत पदक जीता। वह बेहद करीबी मुकाबले में स्वर्ण पदक से चूक गईं। वहीं, अंडर-16 के 40 किलोग्राम भार वर्ग में अविघ्न नेगी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। चैंपियनशिप में एशिया के 37 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- जू-जित्सु चैंपियनशिप में नव्या सागर ने रजत पदक जीता खिलाड़ी भारतीय टीम राष्ट्रीय अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.