हल्द्वानी, जुलाई 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में शिक्षक-अभिभावक संघ, स्कूल प्रबंधन समिति, विद्यार्थियों और विद्यालय कर्मचारियों की गोष्ठी हुई। रजवार ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग की भूमिका और बच्चों के अधिकारों के संबंध में जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबरों और बाल सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष देवकी आर्य, सदस्य किरण पंत और विनीता पाठक ने विचार रखे। संचालन मीनाक्षी भट्ट ने किया। विद्यालय प्रबंधक गौरव पाठक, प्रबंध निदेशक सौरभ पाठक, प्रधानाचार्य मोहन सिंह परवाल, कमला जोशी, इंद्रा एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य संतोष पांडेय व...