हल्द्वानी, अक्टूबर 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। कुमाऊं विवि के अधीन एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया फिर शुरू कर दी है। बुधवार को छात्रों ने इसके लिए समर्थ पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराया।प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि कॉलेज में करीब सभी विषयों में अधिकांश सीटें भर चुकी हैं। ऐसे में नए पंजीकरण से पहले अभ्यर्थी विभाग से रिक्त सीटों की जानकारी जरूर जुटा लें। पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जिन विषयों में सीटें खाली रहेंगी, उन पर 30 अक्तूबर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नियमानुसार प्रवेश दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को 30 अक्तूबर को निर्धारित समय के भीतर अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- Nainital N...