Haldwani News: एमबीपीजी में यूजी सीटें फुल, पीजी में पंजीकरण 4 तक
हल्द्वानी, अगस्त 31 -- Haldwani News: हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में सोमवार को प्रवेश प्रक्रिया जारी रही। यूजी में 227 दाखिले हुए, जिनमें सर्वाधिक 132 बीए प्रथम सेमेस्टर में हुए। बीकॉम में 53, बीएससी बायो में 27 और बीएससी पीसीएम में 15 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। पीजी की विभिन्न कक्षाओं में भी दाखिले हुए। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि यूजी में सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, अब नए निर्देश मिलने पर ही दाखिले होंगे। वहीं पीजी में 4 सितंबर तक नए पंजीकरण होंगे, 5-6 सितंबर को करेक्शन विंडो खुलेगी और 10 सितंबर तक 'रिव्यू एंड प्रोसेस' का मौका मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.