Haldwani News: एमबीपीजी में मम्मी-पापा संग दाखिला लेने पहुंच रहे छात्र
हल्द्वानी, जुलाई 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी। कॉलेज की दहलीज पर पहला कदम रखते ही एक नया अहसास, मन में भविष्य को लेकर कई सपने और साथ में अभिभावकों की चिंता कुछ ऐसा ही नजारा इन दिनों हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में देखने को मिल रहा है। बीते 17 जुलाई से शुरू हुई स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया में इस बार छात्र-छात्राएं अकेले नहीं, अपने माता-पिता और अभिभावकों के साथ दाखिला लेने पहुंच रहे हैं। पहले जहां छात्र अपने दोस्तों के साथ कॉलेज फॉर्म भरने और फीस जमा करने आते थे, वहीं अब अभिभावक खुद कॉलेज की व्यवस्थाओं का जायजा लेने, प्राध्यापकों से मार्गदर्शन प्राप्त करने और अपने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कॉलेज आ रहे हैं। दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर के अभिभावक तक बच्चों का हाथ थामे कॉलेज परिसर में दिखाई दे रहे हैं। प्राध्यापकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.