हल्द्वानी, जुलाई 20 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। एमबीपीजी हल्द्वानी में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया लगातार जारी है। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 20 जुलाई तक विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल 287 छात्रों ने प्रवेश लिया है।सोमवार को एक दिन में 175 नए प्रवेश हुए। इनमें बीए प्रथम सेमेस्टर में सबसे अधिक 93, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में 42, बीएससी पीसीएम में 20 और बीएससी बायो में 20 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया अभी जारी है और सीटें भरने तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक छात्र निर्धारित दस्तावेजों के साथ कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...