हल्द्वानी, नवम्बर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में एक अतिथि शिक्षक पर बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया। घटना के बाद से छात्रा ने मामले की जानकारी अपने सहपाठियों को सोमवार को दी, जिसके बाद छात्रों ने शिक्षक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामे को शांत किया। बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा का आरोप था कि तीन नवंबर को विभाग में जाते समय अतिथि शिक्षक ने उसकी पीठ और कमर में बैड टच किया। लेकिन इसके बाद दीवाली का त्योहार था तो कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी जा सकी। सोमवार को घटना के बारे में छात्रा ने अपने साथी छात्र-छात्राओं को दी। यह भी पढ़ें- नैनीताल कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ में शिक्षक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; माफीनामा देकर छूटा छात्रा के आरोपों से आक्रोशित सहपाठियों और छात्रनेताओं ने स...