Haldwani News: एमबीपीजी फुटबॉल क्लब ने जीता रोमांचक मुकाबला
हल्द्वानी, सितम्बर 8 -- Haldwani News: हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। स्वर्गीय मोहम्मद जुबेर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के छठे दिन मंगलवार को एमबीपीजी फुटबॉल क्लब हल्द्वानी ने बालाजी फुटबॉल क्लब रुद्रपुर को 3-1 से हराया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने तेज और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में स्कोर 2-1 रहा। दूसरे हाफ में एमबीपीजी हल्द्वानी ने शानदार रणनीति और मजबूत रक्षापंक्ति के दम पर एक और गोल दागकर 3-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि पूर्व फुटबॉलर सबरजीत सिंह शब्बी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। हिमांशु शाही, किशन अनेरिया, संजय बिष्ट, कंचन अनेरिया, सोनू बिष्ट, पान सिंह बिष्ट, प्रभात बिष्ट, कुलदीप चौहान, भुवन तिवाड़ी, हिमांशु नैनवाल, कुंदन बिष्ट, धीरज बिष्ट आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.