Haldwani News: एमबीपीजी कॉलेज में 2146 सीटें रह गईं खाली
हल्द्वानी, अगस्त 14 -- Haldwani News: प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार शाम चार बजे थम गई। बीते 17 जुलाई से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम दिन 14 अगस्त तक विभिन्न संकायों की 6,215 सीटों के सापेक्ष 4,069 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया, जबकि 2,146 सीटें खाली रह गईं।इस बार भी दाखिलों में छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। कुल प्रवेश लेने वालों में 2,266 छात्राएं और 1,803 छात्र शामिल हैं। अंतिम दिन महाविद्यालय में 181 नए दाखिले दर्ज किए गए। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि बीए की 3,375 सीटों में से 2,335 सीटों पर प्रवेश हुए, जिनमें 883 छात्र और 1,452 छात्राएं शामिल हैं। 1,040 सीटें रिक्त रह गईं। बीकॉम में 1,160 सीटों के सापेक्ष 875 दाखि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.