हल्द्वानी, अगस्त 25 -- Haldwani News: भावना कोहली हल्द्वानी। अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन, एनएसएस राजकीय एमबीपीजी कॉलेज, अभ्युदय भारत और पीएसपी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को एमबीपीजी कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया गया। करीब 100 लोगों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि मेयर गजराज सिंह बिष्ट और संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा एएस उनियाल रहे। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी और मनोविज्ञान विभाग की कविता किरण कर्नाटक सहित फाउंडेशन अध्यक्ष सुचित्रा जायसवाल, उपाध्यक्ष अरुणा टंडन, सचिव सुमन पाठक, उपसचिव मिथुन जायसवाल, सदस्य तरनजीत कौर और बलजीत कौर ने सक्रिय भूमिका निभाई। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज जायसवाल, कौस्तुभानंद भट्ट, विवेक सक्सेना आदि ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...