Haldwani News: एमबीपीजी कॉलेज के छात्र नेताओं का शक्ति प्रदर्शन
हल्द्वानी, सितम्बर 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करते ही एमबीपीजी कॉलेज परिसर से लेकर शहर की मुख्य सड़कों तक चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को कॉलेज परिसर में सुबह से दोपहर तक छात्रों ने ताकत दिखाई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन भी होता दिखा। छात्र नेताओं ने पहले कॉलेज परिसर में जूलूस निकाला फिर बाहर नैनीताल रोड पर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और सड़क पर जाम भी लग गया। रैली के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। छात्र नेता बिना हेलमेट के दोपहिया वाहनों पर फर्राटा भरते नजर आए। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वाले छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। गौरतलब है कि इस बार कॉलेज में अध्यक्ष स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.