Haldwani News: एफसीआई गोदाम से चावल के छह सैंपल भरे
हल्द्वानी, अगस्त 22 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। एसडीएम हल्द्वानी मोनिका आर्य ने शनिवार को कमलुवागांजा स्थित राजकीय खाद्य गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम में रखे चावल की गुणवत्ता और स्टॉक की स्थिति जांची। चावल की आयु और गुणवत्ता का पता लगाने के लिए मौके से छह सैंपल भरवाए गए। एसडीएम ने तहसीलदार हल्द्वानी और राजस्व उपनिरीक्षक के साथ गोदाम पहुंचकर सबसे पहले कर्मचारियों की उपस्थिति जांची। इसके बाद स्टॉक रजिस्टर का निरीक्षण किया। रजिस्टर में 1.42 कुंतल चावल दर्ज पाया गया। उन्होंने गोदाम में रखे चावल की स्थिति भी देखी और नमूने भरवाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कर्मचारियों को चावल को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी सुरक्षात्मक उपाय करने को कहा। साथ ही सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.