हल्द्वानी, सितम्बर 11 -- Haldwani News: कालाढूंगी। ग्राम सुरपुर में निर्माणाधीन एथनॉल फैक्ट्री का संचालन बंद कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को सभासदों ने एसडीएम सुधीर कुमार को ज्ञापन सौंपा। सभासदों का आरोप है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद फैक्ट्री स्वामी द्वारा मानकों के विपरीत संचालन का परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि फल पट्टी क्षेत्र होने के कारण फैक्ट्री से निकलने वाले दूषित पानी और धुएं से फसलों को भारी नुकसान होगा। साथ ही ग्रामीणों में कैंसर, त्वचा रोग व सांस की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ेगा। इस दौरान सभासद हरीश मेहरा, रोहित बुढलाकोटी, सरवर अली, मनोज अधिकारी, राजेश टम्टा, सरताज फारूकी, भाजपा नेता तारा चन्द्र पांडे आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: कचरा प्रबंधन केंद्र विवाद में होगी स्थल जांच

हि...