Haldwani News: एचसीसी की शानदार जीत, ईशान बने मैन ऑफ द मैच
हल्द्वानी, अक्टूबर 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी। द्वितीय स्व.पूरन चंद बल्यूटिया मेमोरियल अंडर-14 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में एचसीसी ने श्री साईं क्रिकेट अकादमी को आठ विकेट से हराया। 74 रन की शानदार पारी खेलने पर ईशान जोशी को मैन ऑफ द मैच और श्री साईं क्रिकेट अकादमी के हर्ष को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। कोल्ट्स क्रिकेट ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्री साईं क्रिकेट अकादमी की टीम 46वें ओवर में मात्र 155 रन पर ऑलआउट हो गई। हर्ष ने 36 और कन्हैया ने 20 रन बनाए। एचसीसी की ओर से रक्षित ने तीन, जबकि ऋतिक और सर्वम ने दो-दो विकेट झटके। एचसीसी ने ईशान जोशी की शानदार पारी की बदौलत 16वें ओवर में ही दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी ने 10 विकेट से जीता मुकाबला हरप्रीत सिंह कंबोज और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.