Haldwani News: एचसीए ने पीयूष क्रिकेट अकादमी को 41 रनों से हराया
हल्द्वानी, अक्टूबर 22 -- Haldwani News: हल्द्वानी। द्वितीय स्वर्गीय पूरन चंद बलूटिया मेमोरियल अंडर-14 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में हल्द्वानी क्रिकेट अकादमी ने पीयूष क्रिकेट अकादमी को 41 रनों से शिकस्त दी। कोल्ट्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में एचसीए की टीम ने 49 ओवरों में 181 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य ने 43 और जतिन ने 36 रनों की पारी खेली। पीयूष अकादमी के कार्तिक ने तीन, जबकि धैर्य और प्रथमेश ने 2-2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पीयूष अकादमी की टीम 140 रनों पर ढेर हो गई। योगेश मेहरा ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। एचसीए के लक्ष्य और हार्दिक ने 3-3 विकेट चटकाए। लक्ष्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.