हल्द्वानी, अक्टूबर 13 -- Haldwani News: हल्द्वानी। द्वितीय स्व.पूरन चंद बलूटिया मेमोरियल अंडर -14 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में एचसीए ने कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी को करारी शिकस्त दी। एचसीए ने पहले बल्लेबाजी कर 165 बन बनाए। ह्रदयांश ने सर्वाधिक 21 और लक्ष्य ने 19 रन की पारी खेली। कोल्ट्स के गेंदबाज हर्षित ने 3, हरमन और शिवराज ने 2-2 ने विकेट लिए। जवाब में कोल्ट्स की पूरी टीम 25वें ओवर में 110 रन बनाकर आल आउट हो गई। एचसीए के गेंदबाज अरुण मौर्या ने चार और लक्ष्य ने 3 विकेट लिया। लक्ष्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...