Haldwani News: एचएमटी कर्मचारियों को नए बिजली कनेक्शन देने के निर्देश
हल्द्वानी, नवम्बर 6 -- Haldwani News: नैनीताल, संवाददाता। हाईकोर्ट ने एचएमटी रानीबाग के आवासीय परिसर में रह रहे कर्मचारियों को नए बिजली कनेक्शन देने के मामले में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) को एक सप्ताह के भीतर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर नए बिजली कनेक्शन के लिए यूपीसीएल में आवेदन करने को कहा है। साथ ही यूपीसीएल को निर्देश दिए हैं कि वह एचएमटी प्रबंधन की आपत्तियों को दरकिनार करते हुए आवेदनों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर सात दिन के भीतर नियमानुसार बिजली कनेक्शन जारी करे। लंबे समय से बंद पड़ी एचएमटी रानीबाग फैक्ट्री के आवासीय परिसर में अब भी कर्मचारी रह रहे हैं। यह भी पढ़ें- Nainital News: कर्मचारी की बर्खास्तगी पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.