Haldwani News: एक नवंबर को होगी 1.26 लाख की इनामी राशि वाली शतरंज प्रतियोगिता
हल्द्वानी, अक्टूबर 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। दीक्षांत स्कूल में एक नवंबर को दीक्षांत स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता होगी। स्वर्गीय महेंद्र पाल आर्य एवं निर्मला आर्य देवी की स्मृति में होने वाली प्रतियोगिता में ओपन वर्ग के लिए 1.26 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। आयोजकों के अनुसार, यह हल्द्वानी में अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि की शतरंज प्रतियोगिता है। हल्द्वानी समेत उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता ओपन, अंडर-10, अंडर-13 और अंडर-16 वर्गों में होगी। ओपन वर्ग की पुरस्कार राशि 48 खिलाड़ियों के बीच वितरित की जाएगी, जबकि प्रत्येक आयु वर्ग में शीर्ष 10 खिलाड़ियों को विशेष ट्रॉफी दी जाएगी। अब तक 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी पंजीकरण करा चुके हैं। हल्द्वानी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.