Haldwani News: ऊर्जा निगम पांच घंटे करेगा बिजली की कटौती
हल्द्वानी, सितम्बर 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी। बिजली लाइनों और उपसंस्थानों से जुड़े निर्माण व अनुरक्षण कार्य करने के लिए आज सोमवार को ऊर्जा निगम की कई इलाकों में पांच घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। तेरह बीघा बिजलीघर से जुड़े धान मिल, उत्तर उजाला, मंडी और नई बस्ती फीडरों की सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगी। इसके साथ ही निर्माणाधीन आईटीआई डहरिया बिजलीघर के लिए 33 केवी लाइन के निर्माण के लिए शटडाउन लिया जाएगा। जिससे लोगों को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि इसकी पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को दी गई है। यह भी पढ़ें- Nainital News: 'विद्युत आपूर्ति बाधित रहने वाले क्षेत्रों का नाम भी प्रकाशित करें'
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.